कटिहार,नहर पुल के पास सड़क किनारे मिला 25 वर्षीय महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

कटिहार,नहर पुल के पास सड़क किनारे मिला 25 वर्षीय महिला का शव, इलाके में मचा हड़कंप

कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत महीनाथपुर पंचायत में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नहर पुल बैरियर के समीप सड़क किनारे एक 25 वर्षीय महिला का शव बरामद किया गया। मृतका की पहचान संगीता कुमारी (उम्र 25 वर्ष), पति सूरज कुमार, निवासी महीनाथपुर पिपरा टोल वार्ड संख्या 5 के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना कोढ़ा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की प्रक्रिया शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है, जिससे हत्या की आशंका भी जताई जा रही है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतका के पति सूरज कुमार और उनके ससुर टुन टुन सिंह को पुलिस पूछताछ के लिए अपने साथ थाना ले गई है। घटना के बाद मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस घटना से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोढ़ा थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर गहनता से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Manish kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >