ऑटो व बाइक की टक्कर में वृद्ध की मौत

मनसाही थाना क्षेत्र के राघोपुर के निकट मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे ऑटो व बाइक की टक्कर में कुमारीपुर निवासी लालू राम 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी.

कटिहार. जिले के मनसाही थाना क्षेत्र के राघोपुर के निकट मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे ऑटो व बाइक की टक्कर में कुमारीपुर निवासी लालू राम 62 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही मनसाही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. मृतक लालू राम के परिजन ने बताया कि मृतक कटिहार दुर्गा स्थान चौक पर मोची का काम करता था. रोजाना की तरह खाना खाकर घर से अपने काम पर ऑटो से निकले थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक से ऑटो की भिड़ंत हो गयी. दुर्घटना में लालू राम को गंभीर चोट लगने से मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर भेजा है. जबकि दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ऑटो को जब्त कर लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >