कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह: अधिकारियों व कर्मियों ने सीखी लॉग इन

कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह: अधिकारियों व कर्मियों ने सीखी लॉग इन

कटिहार जिला प्रशासन के तत्वावधान में शनिवार को कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत आईजीओटी प्लेटफॉर्म से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन एनआईसी वीसी हॉल में किया गया. इस प्रशिक्षण सत्र में आईजीओटी प्लेटफॉर्म के उपयोग, लॉगिन प्रक्रिया तथा विभिन्न मॉड्यूल्स के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी एवं प्रतिभागियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. एनआईसी अभियंता मनीष शेखर ने यह प्रशिक्षण संचालित किया. जिसमें सभी संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मियों की सक्रिय भागीदारी रही. उल्लेखनीय है कि विकसित भारत 2047”” के विजन को प्राप्त करने के लिए लगातार सीखना, संवाद और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार की ओर से कर्मयोगी भारत साधना सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. इस सप्ताह के दौरान संबंधित अधिकारी व कर्मी आईजीओटी पर निर्धारित अध्ययन घंटे, अनिवार्य पाठ्यक्रम और विषयगत वेबिनार में भाग ले रहे है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >