– बारसोई के स्वाती एचपी गैस एजेंसी का किया औचक निरीक्षण, दिये निर्देश बारसोई अनुमंडल पदाधिकारी राजू कुमार ने बुधवार को स्वाती एचपी गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एजेंसी के संचालन, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की गहन जांच की गयी तथा संचालक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. एसडीओ ने बताया कि जिला पदाधिकारी के निर्देश पर अनुमंडल क्षेत्र की सभी गैस एजेंसियों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है. ताकि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध हो सके. निरीक्षण के दौरान उपभोक्ता पंजी एवं ऑनलाइन रिकॉर्ड का मिलान किया गया. जो पूरी तरह सही पाया. गोदाम में रखे गैस सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन एवं रखरखाव का भी अवलोकन किया गया. स्पष्ट किया गैस सिलेंडर का वितरण ओटीपी प्रणाली के माध्यम से किया जा रहा है. पारदर्शिता सुनिश्चित हो रही है और सही उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंच रहा है. एसडीओ ने कहा कि खपत के मुकाबले ओटीपी आधारित डिलीवरी अधिक हो रही है. जिला स्तर पर प्रतिदिन कम से कम तीन गाड़ियों में गैस आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए पत्राचार किया जायेगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस की कोई कमी नहीं है. सभी लोग धैर्य बनाए रखें. अफवाहों से बचें और किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी पर ध्यान न दें. सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा. इस मौके पर एडीएसओ मनीष कुमार भी उपस्थित रहे.
रसोई गैस की कमी नहीं, अफवाहों से बचें: एसडीओ
रसोई गैस की कमी नहीं, अफवाहों से बचें: एसडीओ
