गेड़ाबाड़ी में एनएच 31 का सर्विस रोड धंसा, दुर्घटना की आशंका

गेड़ाबाड़ी में एनएच 31 का सर्विस रोड धंसा, दुर्घटना की आशंका

कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत के गेड़ाबाड़ी चौक के बगल से गुजरने वाली एनएच 31 सर्विस रोड की हालत दिन-ब-दिन बदतर होती जा रही है. इस सड़क पर डेढ़ फीट तक के गहरे गड्ढे बन गए हैं. जिससे राहगीरों व वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. छोटे से लेकर बड़े वाहनों तक के लिए इस मार्ग से गुजरना जोखिम भरा हो गया है. सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहनों को क्षति पहुंच रही है तथा दुर्घटना की आशंका हमेशा बनी रहती है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इसकी सूचना दी गई है. लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. ग्रामीणों व दुकानदारों में इसको लेकर रोष व्याप्त है. उनका कहना है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य नहीं कराया गया, तो किसी दिन कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >