मनसाही में पैक्स की नई सूची की गयी प्रकाशित

मनसाही में पैक्स की नई सूची की गयी प्रकाशित

मनसाही

पैक्स चुनाव को लेकर सातों पंचायत की नई सूची शुक्रवार को प्रकाशित की गयी. सात पंचायत में 10524 मतदाता के नाम थे. जबकि नये सदस्यों के नाम जोड़ने की सीमा 9 से 22 अक्तूबर तक था. इस दौरान मरंगी पंचायत में एक नये मतदाता के नाम जोड़े गये. कुरेठा पंचायत के मतदाताओं की संख्या 1252 से बढ़कर 1272 हुई. कुरेठा पंचायत में 20 लोगों के नाम जोड़े गये. पैक्स चुनाव को लेकर मनसाही में कुल 18 बूथ बनाये गये हैं. यहां 26 नवंबर को चुनाव होने की प्रक्रिया को घोषित किया गया है. जबकि नामांकन की तिथि 11 से 13 नवंबर के बीच निर्धारित की गई है. नाम वापसी की तिथि 14 से 16 नवंबर की तिथि घोषित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >