विधान पार्षद अशोक अग्रवाल समेत 5 बने कॉ-आप्सन सदस्य सत्र 2026-28 के लिए 21 विशेष आमंत्रित सदस्य भी सर्वसम्मति से चुने गए, नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी ने किया स्वागत कटिहार नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, कटिहार की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी समिति की पहली बैठक मंगलवार को संपन्न हुई. बैठक में सत्र 2026-28 के लिए नई कार्यसमिति का विस्तार किया गया. विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल समेत पांच वरिष्ठ सदस्यों को कॉ-आप्सन सदस्य चुना गया. चुनाव पर्यवेक्षक की देखरेख में हुआ चयन बैठक की अध्यक्षता चुनाव पर्यवेक्षक सह चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष विश्वनाथ मुकीम ने की. बैठक की शुरुआत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी ने कार्यकारिणी समिति के सभी सदस्यों का स्वागत किया और संगठन को नई ऊंचाई देने का संकल्प लिया. ये बने कॉ-आप्सन सदस्य सर्वसम्मति से चुने गए पांच कॉ-आप्सन सदस्यों में एमएलसी सह निवर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, विश्वनाथ मुकीम पूर्व अध्यक्ष, बिमल सिंह बेंगानी वरिष्ठ सदस्य, भुवन अग्रवाल वरिष्ठ सदस्य, मोहन लाल अग्रवाल कटिहार के पूर्व विधान पार्षद चुने गए. 21 विशेष आमंत्रित सदस्य भी मनोनीत बैठक में कटिहार समेत पूर्णिया, फारबिसगंज, मधेपुरा, खगड़िया और नवगछिया के 21 प्रमुख व्यवसायियों व समाजसेवियों को विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया. इनमें अधिवक्ता विनोद सिंह, रंजीत जायसवाल, महिला उद्यमी विनीता वाधवानी, अवंतिका परमार, श्याम अग्रवाल, अमित जायसवाल विक्की, सौरभ अग्रवाल, यशस्वी अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल सालमारी, आदर्श अग्रवाल सालमारी, रवि आजाद सेमापुर, ललित अग्रवाल पूर्णिया, नीरज खेमका पूर्णिया, मोती लाल शर्मा फारबिसगंज, सुशील घोसाल फारबिसगंज, अशोक गुप्ता फारबिसगंज, दीपक समदरिया फारबिसगंज, मौसम खंडेलवाल नवगछिया, मनीष सराफ मधेपुरा, किशन कुमार तुलसियान खगड़िया और श्रवण सराफ अमदाबाद, मनिहारी के नाम शामिल हैं. व्यापारियों के हित में काम करने का संकल्प निवर्तमान अध्यक्ष सह विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी और धन्यवाद ज्ञापन किया. उन्होंने कहा कि नई टीम क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाएगी और उद्योग-व्यापार के विकास के लिए काम करेगी. नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरोत्तम जोशी ने कहा, चैम्बर का लक्ष्य कटिहार को व्यापारिक हब बनाना है. सभी सदस्यों के सहयोग से हम व्यापारियों के हित में ठोस कदम उठाएंगे. चैम्बर का उद्देश्य नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स कटिहार, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज समेत सीमांचल के व्यापारियों का प्रतिनिधि संगठन है. यह व्यापारिक समस्याओं, टैक्स, जीएसटी और आधारभूत संरचना के मुद्दों पर सरकार से संवाद करता है.
कटिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यसमिति गठित
कटिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यसमिति गठित
