444 अंक लाकर सीए बनना चाहता है किसान पुत्र नीरज

444 अंक लाकर सीए बनना चाहता है किसान पुत्र नीरज

– हरिशंकर नायक उच्चविद्यालय का छात्र वाणिज्य संकाय में लहराया परचम. कटिहार टीवी सेंटर निवासी किसान पुत्र नीरज कुमार साहनी इंटरमीडिएट वाषिक परीक्षा 2026 में 500 में 444 अंक लाने में सफलता हासिल की है. नीरज हरिशंकर नायक उच्चतर माध्यमिक टेन प्लस टू विद्यालय में वाणिज्य संकाय का छात्र है. उसके पिता कुलदीप साहनी शोरूम में लेखापाल का कार्य करते हैं,जबकि माता नीलम देवी गृहिणी हैं. नीरज का सपना है वह आगे सीए बनकर अपने माता पिता का नाम रौशन करें. नीरज कुमार साहनी की माता नीलम देवी कहती हैं कि नीरज पढाई में हमेशा से अव्वल रहा है. शुरू से ही वह पढ़ने लिखने में काफी मेधावी रहा है. कक्षा पांच से लेकर अबतक कभी भी दूसरा स्थान नहीं लाया. हमेशा अव्वल ही रहा है. मैट्रिक परीक्षा में वह 82 प्रतिशत से अधिक अंक लाने में सफल रहा था. इंटरमीडिएट में अपने पुत्र नीरज कुमार साहनी का इस तरह का अंक देखकर उनके माता पिता फूले नहीं समा रहे हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद से उनके घर में लोगों की भीड़ जुटने लगी, आसपास के मोहल्लेवासी उन्हें आर्शिवाद देने व मुंह मीठा करने के लिए पहुंचे हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >