नदियों के कटाव सुरक्षा के लिए रिंग बांध बनाने की आवश्यकता, सांसद

नदियों के कटाव सुरक्षा के लिए रिंग बांध बनाने की आवश्यकता, सांसद

कुरसेला सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव सोमवार सुबह पटना से पूर्णिया जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं के आग्रह पर नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि लवली कुमारी के आवास पर कुछ समय के लिए रुके. सांसद ने कुरसेला से मनिहारी तक हो रहे कटाव की चर्चा करते हुए रिंग बांध बनाने पर जोर दिया. कहा कि रिंग बांध के बनने से नदियों के कटाव से सुरक्षा मिलेगी. कहा कि कटाव निरोधक कार्य में लूट खसोट अधिक होती है. कार्य को धरातल पर लाने के निगरानी कमेटी बनवाने का कार्य करेंगे. कटाव निरोधी कार्य के नाम पर लूट खसोट रुक सके. कहा कि कटाव एक बड़ी समस्या है. सदन में उठाने का कार्य करेंगे. सांसद पप्पू यादव ने कहा एनएच 31 पर लगने वाले जाम से निजात के लिए कोढ़ा-कुरसेला हरदा में फ्लाईओवर का निर्माण किया जायेगा. फोरलेन सड़कों के साथ बाजार मे सिक्सलेन सड़क बनाये जायेंगे. बाजार में सिक्सलेन सड़क बनने से लोगों की आवागमन की कठिनाई दूर होगी. मुख्य मार्गो पर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी. कुरसेला हाट के आग प्रभावित दुकानदारों को सहायता राशि देने का कार्य किया गया है. बांकी बचे दुकानदारों को सहायता राशि प्रदान करेंगे. सांसद के आगमन पर जिप सदस्य उमेश यादव, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजीव कृष्णन, प्रियरंजन यादव, गौरव कुमार, रंजन यादव, सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >