– पदाधिकारियों के साथ बीडीओ ने की बैठक डंडखोरा प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने सेक्टर पदाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता के शत प्रतिशत अनुपालन कराने का निर्देश दिया. प्रखंड मुख्यालय में आयोजित बैठक में बीडीओ ने कहा कि क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर राजनीतिक दलों का झंडा, बैनर, पोस्टर नहीं रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि जिला में धारा 163 लागू है. बिना लाइसेंस के क्षेत्र में नुक्कड़ सभा, रैली आदि के आयोजन पर पाबंदी है. किसी भी परिस्थिति में अभ्यर्थी या उनके समर्थकों मतदाताओं को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रलोभन नहीं दे सके. इसलिए खासकर कमजोर तबके के लोगों के मोहल्ले में विशेष चौकसी रखनी है. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, प्रखंड स्वच्छता समन्वयक नीरज गुप्ता, सेक्टर पदाधिकारी अनिल सिंह, रंजीत कुमार मंडल, संदीप कुमार, निरोद कुमार, मदन कुमार, पुलिस पदाधिकारी सुमन कुमार सहित कई अन्य शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
