प्रतिनिधि, कटिहार इस वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में किया जायेगा. उक्त बातों की जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार त्रिपाठी ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. उन्होंने बताया कि वादों के निष्पादन को लेकर 10 पीठासीन पदाधिकारी नियुक्त किये गये है. उन्होंने बताया राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी समझौता के आधार पर किया जाता है. इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहायक आशीष कुमार झा, विजय शंकर झा, सिंटू कुमार, मुकेश कुमार सहित कई अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
