बलिया बेलौन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव मजबूती से लडने के उद्देश्य से अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी ने युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लारू को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रभारी मनोनीत किये जाने के पहली बार पटना पहुंचने पर प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता आफताब आलम ने समर्थकों के साथ उनका स्वागत करते हुए गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. कहा की उन्हें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी बनाये जाने से पार्टी जमीनी स्तर पर मजबूत होगी. कार्यकर्ताओं में जोश है. आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को इस का लाभ मिलेगा. इस अवसर पर प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र का पार्टी और कार्यकर्ताओं की स्थिति से अवगत कराते हुए कहा की प्राणपुर कांग्रेस का गढ़ है. सही ढंग से प्रत्याशी का चयन होता है तो पार्टी की जीत सुनिश्चित है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
