21-22 को होगा सर्व समाज व अंगिका समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन

21-22 को होगा सर्व समाज व अंगिका समाज का राष्ट्रीय सम्मेलन

कटिहार शहर के मनिहारी मोड़ स्थित जगवंधु अधिकारी सामुदायिक भवन में आगामी 21-22 फरवरी को प्राउटिस्ट सर्व समाज व अंगिका समाज की ओर सम्मेलन आयोजित की जायेगी. यह सम्मेलन समाज के युग द्रष्टा प्रभात रंजन सरकार का सामाजिक-आर्थिक दर्शन “प्रउत “के आधार पर गठित भारत के जन गोष्ठी आधारित चौवालीस सामाजिक आर्थिक ईकाई (समाज) के कार्यकर्ताओं का होगा. विभिन्न राज्यों से लगभग 600 सक्रिय कार्यकर्ता भाग लेंगे. इस सम्मेलन के संयोजक अजय कुमार देव ने बताया कि सम्मेलन में अंगिका भाषा को संविधान की अष्ठम सूची में शामिल करने, कृषि को उद्योग का दर्जा देने, स्थानीय संसाधनों को कच्चे रुप में बाहर जाने से रोककर स्थानीय उद्योग लगाने, भारत में अवस्थित प्रमुख चौवालीस जन गोष्ठियों को स्वतंत्र सामाजिक-आर्थिक ईकाई का वैधानिक दर्जा देने आदि मुद्दों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार किया जायेगा. 22 फरवरी को अपराह्न 2.00 बजे से 4.00 बजे तक रैली भी निकाली जायेगी. प्राउटिस्ट सर्व समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य दिलीप सागर, पूर्व अध्यक्ष डॉ महेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव ध्रुव नारायण प्रसाद, सुरज प्रकाश सहारण, अंगिका समाज के महासचिव सकलदेव सिंह, संगठन सचिव सुधीर कुमार यादव आदि कार्यक्रम को संबोधित करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >