बरारी नगर पंचायत सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन

बरारी नगर पंचायत सभागार में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन

– महिलाओं ने सुना प्रधानमंत्री का प्रेरणादायी संबोधन बरारी नगर पंचायत कार्यालय स्थित सभागार में नारी शक्ति वंदन, राष्ट्र निर्माण का संकल्प थीम के अंतर्गत नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन उत्साह व गरिमा के साथ किया गया. इस अवसर पर नगर पंचायत की मुख्य पार्षद बबीता कुमारी यादव सहित बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन को सामूहिक रूप से श्रवण किया. सभागार में उपस्थित महिलाओं ने पूरे ध्यान और उत्साह के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना. संबोधन में महिलाओं की भागीदारी, सशक्तिकरण और देश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विशेष जोर दिया. नारी शक्ति को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया. इस आयोजन में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र की महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली. रंग-बिरंगे परिधानों में आई महिलाओं ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया. कई महिलाओं ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम उन्हें नई दिशा और आत्मविश्वास प्रदान करते हैं. अंत में उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में समाज और देश के विकास में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया. इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी भी मौजूद रहे. जिन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता जतायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >