आबादपुर बारसोई प्रखंड के लगुवा पंचायत स्थित सकपान ग्राम में बुधवार की रात आयोजित बीपीएल वॉलीबॉल चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल मैच में नारायणपुर की टीम ने मालापारा को 3-1 से मात देकर फाइनल खिताब अपने नाम कर लिया. गौरतलब हो कि इस वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय बीपीएल स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से किया गया. इसमें कुल आठ टीमों ने हिस्सा लिया. मौक पर पहुंच कर विधायक महबूब आलम, पूर्व सांसद डॉ दुलाल चंद्र गोस्वामी तथा मुखिया संघ अध्यक्ष बारसोई प्रखंड मोअज्जम हुसैन ने खिलाड़ियों की जमकर हौसला अफजाई की. आयोजकों की सराहना की. टूर्नामेंट के दौरान रात भर खेलप्रेमियों व दर्शकों की बड़ी भीड़ आयोजन स्थल पर जमीं रही. टूर्नामेंट के समापन पर मुख्य आयोजकों राफे हुसैन, रेहनुल हक, शाहबाज अहमद, शमीम परवेज ने विजेता टीम को फाइनल ट्रॉफी एवं 15000 रुपये की प्रोत्साहित राशि भेंट की. मौके पर रकीब आलम, रफीक आलम, मसनूर, आजाद, दिलशाद, नूर, आकाश, साजिद, रहिमुल, काजी जय्यद, डॉ सोहेल, साजिद आलम, अनुकूल महलदार, आफ्ताब ताज, हसन रजा, शकील भवानीपुरी, यासीन, तस्लीमुद्दीन, गुलजार आलम, काजी रेजा, काजी शाहबाज मुख्य रूप से मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
