पोठिया क्षेत्र में अदा की गयी नमाज

पोठिया क्षेत्र में परंपरागत व हर्षोउल्लाश से अदा की गयी नमाज

समेली त्याग बलिदान व कुर्बानी का पर्व ईद उल अजहा पोठिया थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांव के ईदगाहों व मस्जिदों में हर्षोल्लास व शांति व सौहार्द भरे माहौल में मनाया गया. गुरुवार को अल सुबह से ही लोगों ने नहा धोकर नए-नए वस्त्र पहन कर इत्र लगा कर नमाज स्थल ईदगाह और मस्जिदों के तरफ निकल पड़े. विभिन्न ईदगाह व मस्जिदों में अकीदत के साथ ईद उल अजहा की नमाज अदा की. नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे से गले मिलकर ईद उल अजहा की मुबारकबाद दी. मस्जिदों व ईदगाहों में बकरीद पर्व की नमाज पढ़ने वालों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. प्रशासन ने विशेष सतर्कता बरती. जगह-जगह दंडाधिकारी के साथ पुलिस बल को भी प्रतिनियुक्त किया गया था. पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार व पुलिस पदाधिकारी क्षेत्र में गस्त करते देखे गये. त्यौहार के मौके पर गस्ती के दौरान थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा की कोई भी पर्व त्योहार हो वह आपसी सदभाव भाईचारे का संदेश देता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >