पूर्व कांड के कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

पूर्व कांड के कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

फलका फलका थाना पुलिस ने पूर्व के एक मामले में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी मुन्ना यादव को गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया. गिरफ्तार अपराधी की पहचान गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत रंगाकोल गांव निवासी मुन्ना कुमार यादव के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि मुन्ना यादव के खिलाफ फलका थाना सहित विभिन्न थानों में कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस की नजर में था. पूर्व के एक मामले में फरार चल रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर उसे उसके गांव रंगाकोल से गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई संगीन मामलों में पहले भी जेल जा चुका है. उसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी. बुधवार को आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में कटिहार भेज दिया गया. थानाध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं फरार अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है. किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >