मुहर्रम पर कटिहार में बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 26 जून से लागू रहेगा डायवर्जन प्लान, बड़े वाहनों पर रोक

Muharram Traffic Route Katihar: मुहर्रम पर कटिहार में 26 जून से विशेष ट्रैफिक रूट प्लान लागू रहेगा. बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी, जबकि आपातकालीन सेवाएं निर्बाध जारी रहेंगी. जानें वैकल्पिक मार्ग और ट्रैफिक एडवाइजरी.

कटिहार से राज किशोर चौरसिया की रिपोर्ट:

Muharram Traffic Route Katihar: मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कटिहार पुलिस प्रशासन ने शहर की यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव किया है. यातायात पुलिस की ओर से जारी आदेश के अनुसार 26 जून सुबह 5.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक तथा शाम 7.00 बजे से 27 जून सुबह 4.00 बजे तक शहर में तीन पहिया एवं बड़े व्यावसायिक वाहनों के लिए विशेष रूट डायवर्जन लागू रहेगा.

पुलिस प्रशासन ने बताया कि ताजिया जुलूस के दौरान भीड़ और यातायात दबाव को देखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि जाम और दुर्घटनाओं की आशंका को कम किया जा सके.

इन मार्गों पर रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

यातायात विभाग द्वारा जारी रूट प्लान के अनुसार विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए निम्न व्यवस्था की गई है.

  • कोढ़ा-गेड़ाबाड़ी एवं दलन सिरसा मोड़ की ओर से आने वाले वाहन केवल रेलवे स्टेशन जीआरपी चौक तक ही जा सकेंगे. शहर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी.
  • मोंगरा मोड़ से आने वाले वाहन चन्द्रमा चौक तक ही पहुंच सकेंगे. इसके आगे शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा.
  • सुरतलसी कॉलेज मोड़ की ओर से आने वाले तीन पहिया और बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा.
  • अंबेडकर चौक, मिरचाईबाड़ी की ओर से आने वाले वाहन केवल रेलवे स्टेशन जीआरपी चौक तक ही संचालित होंगे.
  • प्राणपुर की ओर से आने वाले वाहन सुरतलसी कॉलेज तक ही जा सकेंगे.
  • मनिहारी-शरीफगंज मार्ग से आने वाले वाहन केवल सेमापुर मोड़ तक ही पहुंच सकेंगे.
  • बाजार समिति की ओर से शहर आने वाले वाहन उदामा चौक तक ही संचालित होंगे.

और पढ़ें: मुहर्रम पर कटिहार सदर अस्पताल की ओपीडी आज बंद, 24 घंटे जारी रहेगी इमरजेंसी सेवा

छोटे निजी वाहनों को मिलेगी आंशिक छूट

यातायात डीएसपी ने बताया कि यह प्रतिबंध मुख्य रूप से ऑटो, ई-रिक्शा, बस, ट्रक और अन्य बड़े व्यावसायिक वाहनों पर लागू रहेगा. बाइक, कार जैसे निजी छोटे वाहनों को जुलूस मार्ग से हटकर वैकल्पिक रास्तों से आने-जाने की अनुमति होगी. हालांकि जुलूस के दौरान मुख्य मार्गों पर आवश्यकता पड़ने पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है.

आपातकालीन सेवाएं रहेंगी निर्बाध

अस्पताल जाने वाले मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस वाहन तथा अन्य आपातकालीन सेवाओं को सभी मार्गों पर निर्बाध आवागमन की अनुमति दी गई है. जरूरत पड़ने पर पुलिस मरीजों और आपातकालीन सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर मार्ग उपलब्ध कराएगी.

लोगों से सहयोग की अपील

कटिहार पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि मुहर्रम के दौरान जारी ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें और अनावश्यक रूप से शहर के मुख्य मार्गों पर वाहन लेकर न निकलें. जुलूस के समय वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे. किसी भी प्रकार की सहायता के लिए डायल 112 या निकटतम थाना से संपर्क किया जा सकता है.

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

पुलिस प्रशासन ने बताया कि मुहर्रम के अवसर पर शहर के जीआरपी चौक, चन्द्रमा चौक, मिरचाईबाड़ी, अंबेडकर चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है, ताकि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था दोनों सुचारु बनी रहें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >