मंदिर के दान पेटी तोड़ की राशि चोरी

मंदिर के दान पेटी तोड़ की राशि चोरी

कुरसेला नया चौक स्थित विश्वकर्मा मंदिर में अज्ञात चोरों ने शनिवार रात दान पेटी तोड़ कर राशि का चोरी कर लिया. दानी पेटी से कितनी राशि की चोरी की गयी, इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी थी. अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार घायल कुरसेला एनएच 31 ढावा सुतारा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए सीएचसी कुरसेला पहुंचाया गया. सीएचसी में उपचार बाद घायल को विशेष चिकित्सा के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया. दुर्घटना में घायल बाइक सवार दिनेश भगत (55) थाना क्षेत्र के कुरसेला बाजार का निवासी है. बताया गया कि समेली से कुरसेला आने के क्रम में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया. अनियंत्रित ट्रक दो स्थानों पर पलटी, कोई हताहत नहीं कुरसेला एनएच 31 के दो स्थानों पर शनिवार सुबह अनियंत्रित ट्रक पलटी खा गयी. ट्रक के पलटने से किसी के हताहत घायल होने की जानकारी नहीं है. पहली घटना जिला के सीमा क्षेत्र कटरिया के समीप घटित हुई. ट्कर पलटी खाकर गढ्ढा में चला गया. पलटी ट्रक पर मुर्गी का दाना लदा हुआ था. मुर्गी का दाना लेकर ट्रक पूर्णिया से मुंगेर जा रहा था. घटना रात दो बजे के करीब का बताया गया है. घटना में ट्रक चालक खलासी बाल बाल बच गया. एक अन्य ट्रक पलटी खाने का घटना समेली शिव मंदिर के समीप घटित हुई. इस घटना में ट्रक का चालक खलासी को कुछ नहीं हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >