सामुदायिक भवन का उद्घाटन एमएलसी ने किया

सामुदायिक भवन का उद्घाटन एमएलसी ने किया

बरारी प्रखंड के रौनिया पंचायत के काली स्थान घुसक वार्ड 13 में मुख्यमंत्री क्षेत्रीय विकास योजनान्तर्गत 14.98 लाख की प्राक्कलित राशि से निर्मित सामुदायिक भवन का उद्घाटन एमएलसी अशोक कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर किया. एमएलसी ने कहा कि क्षेत्र का विकास पहली प्राथमिकता है. जनमानस की तकलीफों एवं समस्या को दूर कर मन को काफी सकुन मिलता है. भाई चारगी के साथ समाज को विकसित करना हमारा लक्ष्य है. उदघाटन समारोह में पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ जिलाध्यक्ष कौशल किशोर यादव ने कार्यक्रम संबोधन में पीएम मोदी सरकार के विरुद्ध अपमान जनक बाते बोलने पर एमएलसी व जिलाध्यक्ष ने रोकते हुए बताया कि राजनीति मत करें. जो कार्यक्रम है उसी पर संवाद करें. काफी विवाद हुआ. समुदायिक भवन उद्घाटन मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि राजीव भारती, हेमन्त चौहान, विकास तिवारी, वार्ड सदस्य सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >