अमदाबाद प्रखंड के इंद्रावती उच्च विद्यालय अमदाबाद के प्रांगण में मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह के सौजन्य से शनिवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया. इफ्तार पार्टी में अमदाबाद प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से दर्जनों की संख्या में रोजेदारों ने शामिल हुआ. इस दौरान इफ्तार पार्टी के समापन के बाद मगरीब का नवाज अदा की गई. इस दौरान मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने बताया कि इफ्तार पार्टी के माध्यम से आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया. यहां दोनों समुदायों के त्योहार में दोनों समुदाय के लोग शामिल होते हैं. इफ्तार पार्टी के मौके पर मुख्य पार्षद बबलू मंडल, उपमुख्य पार्षद पृथ्वी मंडल, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अजहर आलम, कांग्रेस नेता निरंजन यादव, नित्यानंद मंडल, गोपाल कृष्ण यादव, अब्दुल वहाब, राजिक परवाना, अब्दुल मन्नान, चिन्मय अतीत सिंह, पूर्व मुखिया मुनेंद्र कुमार यादव, राजिक हुसैन, कांग्रेस कार्यकर्ता पप्पू यादव, विवेक कुमार यादव, अरुण कुमार यादव, सोनू कुमार यादव, शेख पिटू, शहाबुद्दीन उर्फ छोटू, सैयद सम्स एवं संजीव कुमार साह, बंटी सिंह, भोपाल सिंह सहित दर्जनों की संख्या में लोग इफ्तार पार्टी में शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
