14 लाख से छठ घाट निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

14 लाख से छठ घाट निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास

बरारी प्रखंड के सेमापुर टप्पू गांव के भूमना धार में विधायक विजय सिंह ने 14.50 लाख की लागत से बनने वाले छठ घाट निर्माण कार्य की शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि 24 फरवरी को पीएम नरेन्द्र मोदी की भागलपुर में किसान सम्मान निधि से बाइस हजार करोड़ 80 लाख किसानों को देंगे. किसानों एवं एनडीए कार्यकर्ताओ में काफी उत्साह है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कार्यक्रम में रहेंगे. कई सौगात बिहार के लोगों को मिलेगी. विधायक प्रतिनिधि राजीव चौधरी, अजय सिंह, भाजपा नेता जयप्रकाश यादव, जेपी यादव, समिति सदस्य शीला देवी, जदयू अतिपिछड़ा जिलाध्यक्ष अजीत मंडल, समाजसेवी प्रेम प्रकाश गुप्ता, भाजपा अध्यक्ष संतोष भगत, धर्मेन्द्र सिंह, नागेश्वर चौधरी, कृष्णा कुमार गुप्ता, ननकी देवी, मुंशी सहनी, मिथिलेश मंडल, सुभाष गुप्ता, राजेश भगत, आशीफ सहित ग्रामीण मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >