बाइक की टक्कर में नाबालिग घायल

बाइक की टक्कर में नाबालिग घायल

कटिहार सहायक थाना क्षेत्र के कारी कोसी बालू घाट में बाइक की टक्कर से एक 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सक ने घायल की गंभीर स्थिति को देख बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार अनिल कुमार किसी काम से जा रहा था. इसी दौरान तेज रफ्तार की बाइक ने उसे टक्कर मार दिया. जिसमें वह गंभीर रुप से घायल हो गया. घटना को देख स्थानीय लोगों ने चालक को बाइक के साथ पकड़ लिया तथा घायल बालक के साथ उसे भी सदर अस्पताल भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >