नाबालिग के साथ पेट्रोल पंप मैनेजर ने किया दुष्कर्म

नाबालिग के साथ पेट्रोल पंप मैनेजर ने किया दुष्कर्म

आरोपित हुआ फरार, दो कर्मी को पुलिस ने पूछताछ के लिए लाया थाना – पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर, पुलिस जांच में जुटी बरारी प्रखंड अन्तर्गत सेमापुर अमीनाबाद के पास शांति पेट्रोलियम के मैनेजर ने एक नाबालिग के साथ पेट्रोल पम्प के पीछे बने क्वार्टर में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं पुलिस पेट्रोल पंप के दो नोजल कर्मी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के अनुसार नाबालिग अपने घर से मेडिकल दुकान दवाई लेने के लिए शाम में गई थी. नाबालिग लड़की दवाई लेकर वापस लौट रही थी तभी शांति पेट्रोलियम के पास पहुंचते ही शांति पेट्रोलियम के मैनेजर नीरज कुमार बच्ची के हाथ से उसका मोबाइल छीन लिया. पेट्रोल पम्प के पीछे बने क्वार्टर में मैनेजर बच्ची का मोबाइल लेकर घुस गया. मैनेजेर के पीछते से दौड़ती आ रही बच्ची भी क्वार्टर में घुस गयी. इसके बाद मैनेजर ने बच्ची के साथ जबरन दुष्कर्म किया. घटना के बाद मौके से आरोपित फरार हो गया. घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के परिजनों ने डायल 112 को कॉल कर बुलाया. पुलिस ने पीड़िता को कब्जे में ले लिया एवं पम्प के दो नोजल कर्मी को भी हिरासत में लिया. जिससे पूछताछ की जा रही है. इधर सेमापुर थानाध्यक्ष राम शंकर कुमार ने बताया पीड़िता के परिजनों के आवेदन एवं नाबालिग के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >