दिल्ली से नाबालिग अपहृता बरामद, आरोपित गिरफ्तार

कोलासी पुलिस ने कोढ़ा थाना कांड संख्या 23/26 की नाबालिग अपहृता को दिल्ली से बरामद कर लिया है

कोढ़ा. कोलासी पुलिस ने कोढ़ा थाना कांड संख्या 23/26 की नाबालिग अपहृता को दिल्ली से बरामद कर लिया है. बरामदगी के बाद पीड़िता को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत संरक्षण में रखते हुए अग्रिम कार्रवाई की जा रही है. मामले में कोढ़ा थाना में दर्ज प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के उपरांत आरोपित से पूछताछ जारी है. मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी गहन जांच की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नाबालिग की सुरक्षित बरामदगी और आरोपित की त्वरित गिरफ्तारी टीम वर्क और तकनीकी अनुसंधान का परिणाम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >