एसडीएम से मिलकर जमीन दखल कराने की मांग की

एसडीएम से मिलकर जमीन दखल कराने की मांग की

मनिहारी बिहार सरकार ने बंदोवस्त वाली जमीन एक एकड़ करके अनुसूचित जाति परिवार को दी थी. मनिहारी अंचल के बैजनाथपुर मौजा में दिया गया था. लेकिन आजतक उनको जमीन पर मापी करके दखल नहीं दिलवाया गया. युवा समाजसेवी करण मानस के नेतृत्व में एसडीएम त्रिलोकी नाथ से मिलकर बंदोवस्त धारी ने आवेदन दिया. जल्द से जल्द बंदोवस्त वाली जमीन मुहैया मापी कराकर दखल दिलवाने को लेकर आग्रह किया. चालीस से पचास की संख्या में गरीब परिवार के लोग मौजूद रहे. मौके पर अमर पासवान, तूफानी पासवान, महेन्द्र रजक, विनोद पासवान, सुभाष रविदास, मनोज पासवान, संगीता देवी, प्रदीप रविदास, रतन रजक आदि ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >