अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर बीडीओ को ज्ञापन सौंपा

प्राणपुर स्वच्छता पर्यवेक्षक की ओर से आठ सूत्री मांगों को लेकर तथा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा. स्वच्छता पर्यवेक्षक संतोष कुमार मंडल ने कहा, स्वच्छता संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक की ओर से आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड विकास प्राधिकारी मनीषा कुमारी को ज्ञापन सौंपा गया. स्वच्छता पर्यवेक्षक सुमित कुमार झा, राकेश कुमार गुप्ता, नुजहत बानो, जीवछ कुमार मंडल, साकेत कुमार, फिरोज आलम, राजकुमार मंडल, शाहनवाज आलम, नामिता कुमारी, सुजीत कुमार पासवान, ऐजाज आलम ने कहा, स्वच्छता पर्यवेक्षक को अंशकालिक से हटाकर पूर्ण कालिक किया जाय. ग्रामीण विकास विभाग के पत्रांक 1353664 आलोक में 8 नवम्बर 22 के तहत संविदा लागू किया जाय, पंचायती राज विभाग द्वारा निर्गत पत्र 15 जनवरी 2021 के तहत बीस हजार रुपए मासिक वेतन लागू किया जाय सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >