मनिहारी में महर्षि मेही परमहंस की मनायी गई जयंती

मनिहारी में महर्षि मेही परमहंस की मनायी गई जयंती

मनिहारी सदगुरू महर्षि मेही परमहंस जी महाराज की 141वीं जयंती मनिहारी में रविवार को मनायी गयी. सत्संग प्रेमी की ओर से सुबह शोभायात्रा मनिहारी नगर में निकाली गयी. आयोजन सत्संग कमेटी मनिहारी की ओर से किया गया. गंगा किनारे अवस्थित सत्संग आश्रम में स्तुति विनती, पुष्पांजलि, ध्यान, भंडारा का आयोजन किया गया. सत्संग का आयोजन किया. काफी संख्या में सत्संग प्रेमी शामिल हुए. मनिहारी के ओर भी कई क्षेत्र में जयंती मनायी गयी. शोभायात्रा निकाली गयी. सदगुरु महाराज की जय के जयकारे लग रहे थे. मानव कल्याण के लिए उनके उपदेश को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. मौके पर दशरथ बाबा, अनुज मित्तल, बालेश्वर यादव, गोपाल साह, दिनेश कुमार, संतोष दास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >