अग्निशमन पदाधिकारी ने जीविका के साथ बैठक कर किया मॉक ड्रिल

अग्निशमन पदाधिकारी ने जीविका के साथ बैठक कर किया मॉक ड्रिल

कटिहार अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी साधना भारती के नेतृत्व में अग्निशमन पदाधिकारी व कर्मियों ने गंगा सागर जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लि, हफलागंज में जीविका के साथ बैठक सह मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस दौरान अग्नि सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. आग लगने की स्थिति में त्वरित व सुरक्षित बचाव के उपायों को लेकर मॉक ड्रिल के माध्यम से उपस्थित महिलाओं को आग लगने के कारण, उससे बचाव के तरीकों तथा प्रारंभिक अग्निशमन उपकरणों के उपयोग की जानकारी दी गयी. साथ ही गैस सिलेंडर, बिजली शॉर्ट सर्किट आदि से लगने वाली आग पर नियंत्रण पाने के तरीके भी समझाये गये. कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक व आत्मनिर्भर बनाना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >