हरलगा उर्स को लेकर कमेटी सदस्यों ने की बैठक

हरलगा उर्स को लेकर कमेटी सदस्यों ने की बैठक

बलिया बेलौन सालमारी क्षेत्र के तेघड़ा पंचायत के हरलगा में सालाना उर्स 9 से 10 फरवरी को आयोजित होगी. दो दिवसीय मुकाबला कव्वाली का आयोजन किया जायेगा. कमेटी सदस्य तकी असगर, नकीब आलम, सबी असगर, रूसतुम अली, महताब आलम, अयाज, इकराम, अंजार, रब्बानी, नवेद, जावेद, रफी आदि ने सोमवार को बैठक कर उर्स की तैयारी का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी. कमेटी सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष हरलगा में बुढ़ापीर मजार में सालाना उर्स का आयोजन किया जाता है. हजरत सैयद महमूद शाह उर्फ बुढ़ापीर मजार में हजारों की संख्या में अकीदतमंदों की भीड़ जुटती है. शरीफ, फातेहा खानी, चादरपोशी की जाती है. उर्स में हिंदुस्तान के दो जाने माने कव्वाल अरशद कमाली यूपी व अमन अफजल साबरी मुम्बई के बीच मुकाबला कव्वाली का आयोजन होगा. इस अवसर पर अकीदतमंदों के लिए व दुकानदारों के लिए विशेष बिजली, पीने का पानी, सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया जाता है. यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं, उस की दुआ कबूल होती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAJKISHOR K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >