महापौर ने जनता दरबार में सुनी 28 जनसमस्या, निदान का दिया निर्देश

महापौर ने जनता दरबार में सुनी 28 जनसमस्या, निदान का दिया निर्देश

कटिहार नगर निगम, कटिहार में महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने सोमवार को जनता दरबार का आयोजन किया. महापौर ने नगर निगम स्थित अपने कार्यालय कक्ष में आये सभी 28 फरियादियों की समस्या सुनी. महापौर के द्वारा सभी फरियादियों की समस्या सुन त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश दिया गया. जनता दरबार में प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना, सड़क व नाला निर्माण, बिजली पोल व लाइट, रास्ते व अतिक्रमण से जुड़े विवाद, नालों की साफ-सफाई, सड़क अतिक्रमण करने वाले पर कार्रवाई की बात कही. अन्य मामलों से संबंधित मामले आये. महापौर के द्वारा पिछले जनता दरबार में आये सभी आवेदनों की समीक्षा भी की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >