मैट्रिक परीक्षा परिणाम: इस बार के परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का रहा दबदबा

मैट्रिक परीक्षा परिणाम: इस बार के परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों का रहा दबदबा

– आरके स्कूल आजमनगर के प्रियांशु स्टेट टॉप टेन में तीसरे स्थान पर रहा प्रतिनिधि, कटिहार जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं के बीच सुबह से ही मैट्रिक परीक्षा परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता रही. हालांकि दोपहर करीब 12.00 बजे परिणाम आने के बाद लोगों को थोड़ी संतुष्टि हुई. दरअसल मैट्रिक की उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के महज 14 दिनों में परीक्षा परिणाम घोषित हो जायेगा. इसपर यकीन नहीं हो रहा था. लेकिन जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुआ. छात्र छात्राओं एवं अभिभावकों की बेचैनी बढ़ गयी. हालांकि निर्धारित समय से पहले से ही छात्र-छात्राएं साइबर कैफे एवं अपने अपने स्मार्ट मोबाइल तथा कंप्यूटर के पास डटे रहे. परिणाम जानने की जिज्ञासा रही. सर्वर के धीमा रहने की वजह से कुछ छात्र छात्राओं को परिणाम जानने में परेशानी का भी सामना करना पड़ा. हालांकि इस बार क परीक्षा परिणाम में ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों का अधिक दबदबा रहा है. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम के अनुसार उच्चतर आरके स्कूल आजमनगर के छात्र प्रियांशु राज ने 500 के 487 अंक लाकर न केवल राज्य स्तर पर तीस्ता स्थान हासिल किया है. बल्कि जिला टॉपर बना है. इसी तरह डीजी उच्च विद्यालय कृष्णनगर समेली के छात्र राजीव कुमार मंडल ने 500 में 483 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर सातवां स्थान प्राप्त किया है. जिले में कुल कितने छात्र-छात्राओं ने मैट्रिक की परीक्षा दी थी तथा उसमें कितने छात्र छात्राओं ने उत्तीणता हासिल की है. इसको लेकर शनिवार की देर शाम तक कोई आंकड़ा जिला शिक्षा कार्यालय को प्राप्त नहीं हो सका है. जिला का टॉप टेंन ———————- प्रियांशु रंजन- आरके हाई स्कूल आजमनगर- 487 राजीव कुमार मंडल- डीजी हाई स्कूल कृष्णानगर समेली- 483 श्रुतिका कुमारी- मारवाड़ी पाठशाला कटिहार- 477 प्रीतम कुमार- आरके हाई स्कूल आजमनगर- 477 रिशु कुमार- दुर्गा प्रसाद उच्च विद्यालय दुर्गागंज कदवा- 477 संजना कुमारी- मारवाड़ी पाठशाला कटिहार- 473 अंकिता कुमारी- उमा देवी मिश्रा बालिका उच्च विद्यालय कटिहार- 473 जयन कुमार वर्मा- यूएमएस मरवा नजराचौकी मकदमपुर कोढ़ा- 471 फैजान- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सिकटिया अजमनगर- 470 नीलम कुमारी- उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेलवाडांगी- 470 रोहित आलम- उत्कर्मित उच्च माध्यमिक विद्यालय मघेली फलका- 470 शाकिब- महेश्वरी अकादमी कटिहार- 469 जूही फातमा- उत्कर्मित उच्च माध्यमिक विद्यालय खुरियाल आजमनगर- 469 पूर्णिमा कुमारी- मारवाड़ी पाठशाला कटिहार- 468 गुड्डू कुमार- उत्क्रमित एमएस देवालक्ष्मीपुर अमदाबाद- 468 बिशाल कुमार मंडल- उत्क्रमित एमएस खरसौता आजमनगर-468 अमन राज- राजकीय उच्च विद्यालय कटिहार- 467 अभिनव कुमार यादव- एलएस हाई स्कूल नवाबगंज कटिहार- 467 नाहिद अहमद- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय कचौरा पूर्व कदवा- 467 अब्दुल हाफिज अंसारी- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय लहगरिया बारसोई- 467 अभिषेक कुमार- उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसनगंज रामपुर- 466 गालिब रजा- उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खीरिया कोढ़ा- 466 प्रिंस कुमार- रामप्रीत सिंह माध्यमिक विद्यालय बेलवा कटिहार- 466 ————————————————————————— छात्रा स्वेता को विद्यालय में किया गया सम्मानित फोटो 23 कैप्शन- छात्रा स्वेता के साथ शिक्षक व अन्य प्रतिनिधि, कोढ़ा कोढ़ा प्रखंड के सरिया पंचायत में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कोढ़ा प्रखंड के प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खेरिया की मेधावी छात्रा स्वेता कुमारी ने जिला टॉपर बनकर अपने विद्यालय और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है. स्वेता की इस सफलता को सम्मानित करने के लिए विद्यालय परिसर में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं, अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल हुए. खेरिया पंचायत के मुखिया सोहराब अली और समाजसेवी गौतम चौधरी ने सम्मान-पत्र प्रदान कर उनकी असाधारण उपलब्धि की सराहना की. विद्यालय के शिक्षक अरविंद कुमार, ललन कुमार, फूल कुमारी, नितीन कुमार, नाजिम, रिजाउल हक, तनूजा कुमारी, प्रतीमा कुमारी, रीना कुमारी, सुनिती कुमारी, अंजली यादव, नजमूल हक, असरफ जमील, संजय कुमार, सुजाता कुमारी, अनुष्का कुमारी, नीलम कुमारी, मीरकासिम, व्योमेश बिपुल और गीता समेत कई अन्य शिक्षकों ने भी स्वेता को बधाई दी. —————————————————————- हर्षित राज ने बेहतर अंक लाकर बढ़ाया मान फोटो 24 कैप्शन- हर्षित को मिठाई खिलाते परिजन प्रतिनिधि, कुरसेला अयोध्या प्रसाद प्लस टू उच्च विद्यालय के छात्र हर्षित राज ने सेकेंडरी बोर्ड के वार्षिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से 460 अंक से उर्तीण होकर परिवार व विद्यालय का मान बढ़ाया है. छात्र के बेहतर अंक से उर्तीण होने से परिवार में खुशी का माहौल है. प्रखंड क्षेत्र के तीनघरिया ग्राम निवासी हर्षित राज गोपाल कृष्ण ठाकुर, रीना देवी का पुत्र है. पुत्र के इस सफलता पर माता पिता ने हर्षित राज को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया. छात्र ने सफलता का श्रेय माता- पिता व विद्यालय के गुरुजनों का मार्गदर्शन बताया. उन्होंने बताया कि भविष्य में वह अधिक लग्न मेहनत से पढ़ाई कर बेहतर सफलता प्राप्त करने का उनका लक्ष्य होगा. हर्षित राज को कुरसेला प्रखंड क्षेत्र व विद्यालय में सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में अधिक अंक आया है. ——————————————————————– कृष्णकांत व शिवानी ने बढ़ाया गौरव फोटो 25 कैप्शन- अपनी पुत्री शिवानी को मिठाई खिलाती मां व पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि, डंडखोरा प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय द्वाशय के छात्र छात्राओं ने इस बार मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया है. विद्यालय के छात्र कृष्णकांत यादव ने 500 में 440 अंक प्राप्त कर विद्यालय के साथ साथ डंडखोरा प्रखंड का नाम रौशन किया है. डंडखोरा प्रखंड क्षेत्र के द्वाशय पंचायत निवासी पूर्व प्रमुख पूनम देवी व समाजसेवी श्रवण ततमा की पुत्री शिवानी कुमारी ने 403 अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय, पंचायत एवं प्रखंड का का गौरव बढ़ायी है. इस परिणाम से शिवानी के परिवार के अलावा गांव में खुशी का माहौल है. छात्रा शिवानी कुमारी ने बताया कि उनकी सफलता का श्रेय माता-पिता को जाती है. आगे की पढ़ाई करके अपने गांव, अपने परिवार का नाम रोशन करेंगे. विद्यालयके प्रधानाध्यापक जय शिवशंकर पासवान, शिक्षक सचिदानंद मिश्रा, आशुतोष पाठक सहित कई लोगों ने छात्र-छात्राओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई व शुभकामनाएं दी है. ————————————————————————- प्लस टू उच्च विद्यालय गुरगमा के छात्र प्रियांशु ने 440 अंक लाया फोटो 26 कैप्शन- सफल छात्र को मिठाई खिलाते परिजन प्रतिनिधि, कटिहार मनसाही के फुलहारा पंचायत के लहसा गांव निवासी मुकेश कुमार सिंह के पुत्र प्रियांशु कुमार प्लस टू उच्च विद्यालय गुरगमा से पढ़ाई कर 440 अंक ( 88%) लाकर परिवार का नाम रोशन किया है. जबकि कुरेठा पंचायत में अवस्थित राजेंद्र उच्च विद्यालय धनपाड़ा विद्यालय से तीन छात्र जिसमें विवेक कुमार यादव पिता शशिकांत यादव, बलुआ निवासी ने 428 अंक, सनातनू कुमार पिता निरंजन गिरी, मटियारी निवासी 416 अंक लाया है. जबकि अंकित कुमार पिता अवधेश कुमार मंडल, कुरेठा निवासी 416 अंक लाया है. अभिनव राज पिता भोपाल पासवान 398 अंक प्राप्त किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >