मारवाड़ी युवा मंच की पहल, संकट में 3000 प्रवासियों को दी सहायता

मारवाड़ी युवा मंच की पहल, संकट में 3000 प्रवासियों को दी सहायता

कटिहार दुबई,अबू धाबी खाड़ी देशों में उत्पन्न चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच (एआईएमवाईएम) की यूएई टीम ने सेवा और समर्पण की मिसाल पेश की है. संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास खंडेलिया ने बताया कि टीम ने अब तक 3000 से अधिक प्रवासी समाज बंधुओं तक सीधी सहायता पहुंचाई है. उन्होंने बताया कि दुबई, अबू धाबी, कतर, बहरीन और ओमान जैसे देशों में रह रहे कई लोग संकट के कारण असहाय महसूस कर रहे थे. ऐसे समय में मंच की टीम ने दिन-रात काम करते हुए जरूरतमंदों को मार्गदर्शन, समन्वय और हर संभव मानवीय मदद उपलब्ध कराई. जिससे लोगों को राहत मिली, प्रवासियों की घर वापसी के लिए भी विशेष पहल की गई. यूएई में फंसे लोगों के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की व्यवस्था कर 158 प्रवासियों को दुबई से मुंबई सुरक्षित पहुंचाया गया. मंच के राष्ट्रीय संयोजक (अंतर्राष्ट्रीय मामले) उमेश गर्ग ने कहा कि संकट के समय संगठित होकर सेवा करना ही सच्चा सामाजिक दायित्व है. उन्होंने यूएई टीम के समर्पण और सक्रियता की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >