विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

महिला के मौत को लेकर जांच में जुटी पुलिस

कोढ़ा. थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या छह में मंगलवार को एक विवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को थाना क्षेत्र के फुलवरिया पंचायत के वार्ड संख्या छह में गणपति पासवान की पुत्री पार्वती कुमारी 21 का शव उसके कमरे से फंदा से लटकता हुआ संदेहास्पद स्थिति में मिली. घटना के बाद उनके परिजन द्वारा इसकी सूचना कोढ़ा थाना को दी गयी. यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का है यह अभी खुलासा नहीं हो पाया है. हालांकि इस मामले में कोढ़ा पुलिस हर बिंदु पर गहन तहकीकात कर रही है. मृतका पार्वती कुमारी के पिता गणपति पासवान ने हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के पति रितिक राज ने बताया कि उनकी पत्नी पार्वती कुमारी के साथ उनका जीवन खुशी खुशी बीत रहा था. पत्नी पिछले दिनों सावन भादो मनाने अपने मायके गयीथी. तीन-चार दिन पूर्व ही उनसे बात हुई और उन्होंने कहा कि नवरात्र मायके में कर के दशमी पूजा को अपने ससुराल आयेंगी. दो दिन पूर्व भी पत्नी के साथ मोबाइल पर बातचीत हुई थी. पर दो दिन से बातचीत नहीं हो पाई थी. इसी दौरान मंगलवार को सूचना मिली कि उनकी पत्नी पार्वती कुमारी गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद मायके एवं ससुराल दोनों जगह परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

डीएस कॉलेज कटिहार में बीएड पाठ्यक्रम पर मंडराया संकट: बिना शिक्षकों के पांच विषयों की बांटी जा रही डिग्री, विवि प्रशासन की उदासीनता से मान्यता रद्द होने की कगार पर

शिलान्यास के दो साल बाद भी अधर में लटकी अमदाबाद-बंगाल सीमा सड़क: डेडलाइन बीते डेढ़ वर्ष हुए पूरे, महानंदा घाट जाने वाले राहगीर व सब्जी व्यवसायी बेहाल

कटिहार के दुर्गास्थान शनि मंदिर में शनिवार को उमड़ेगा आस्था का सैलाब: सुबह और शाम होगी भव्य सामूहिक आरती, पुजारी ने बताया पूजा का विशेष महत्व

कटिहार में गर्मी के बीच मौसम का यू-टर्न: आज 36 डिग्री तक जाएगा पारा, रविवार को तपेगा शहर; सोमवार से आंधी-पानी के साथ मिलेगी बड़ी राहत

यह भी पढ़ें >