नशा मुक्ति अभियान व साइबर सतर्कता से जागरूकता को लेकर मैराथन दौड़ आयोजित

नशा मुक्ति अभियान व साइबर सतर्कता से जागरूकता को लेकर मैराथन दौड़ आयोजित

कटिहार बिहार पुलिस सप्ताह समारोह के अवसर पर एसपी के दिशा निर्देश पर पुलिस केंद्र से नशा मुक्ति अभियान, साइबर सतर्कता व यातायात सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 10 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया. परिचारी शशि रंजन कुमार, सार्जेंट हरीश राम के नेतृत्व में मैराथन दौड़ आरंभ किया गया. यह दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर आईपीजी मॉल दलन व वापसी में पुलिस लाइन में संपन्न हुआ. मैराथन के दौरान ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी आगे-आगे माईकिंग कर चल रही थी. दौड़ को लेकर ट्रैफिक पुलिस एवं जिला पुलिस हर मुख्य चौक-चौराहा पर तैनात थी. यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने में जुटी हुई थी. यह मैराथन दौड़ एसपी शिखर चौधरी के दिशा निर्देश में आयोजित की गयी. जिसमें पुलिस पदाधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. दौड़ के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि नशे से दूर रहकर, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहकर तथा यातायात नियमों का पालन करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >