– जिस विषय में फेल बताया, उसमें भी हो गया पास, खिले चेहरे – दो दिन दलन पूरब के कई छात्रों को फोन कर की जा रही थी राशि की डिमांड कटिहार मैट्रिक परीक्षा 2025 के रिजल्ट आने से पहले बोर्ड ऑफिस का झांका देकर छात्रों को फेल होने की बात रिजल्ट पूरी तरह से कोरा साबित हुआ. जिस विषय में छात्रों को फेल बताकर राशि ऐंठने की चेष्टा कर रहे थे. उस विषय में छात्रों को बेहतर अंक आने से एक जहां उत्तीर्ण हो गये. इससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे. ऐसे दलन पूरब पंचायत के कई छात्रों व उनके अभिभावकों को कुछ दिन पूर्व एक एक विषय में फेल बताकर पास करने के लिए राशि की डिमांड एक कॉल कर कर रहे थे. यह सिलसिला पिछले एक सप्ताह से जारी था. जिससे छात्र-छात्राओं में दहशत में थे. दलन के सुमित कुमार के साथ भी इस तरह का वाक्या हुआ था. ललन महल का पुत्र सुमित कुमार का कहना है कि उनके मोबाइल पर मेरी माता का नाम सोनी देवी से शुरुआत कर बताया गया था कि आपका मैट्रिक में 272 नंबर आया है. गणित में क्रॉस कर कर पांच हजार रूपये की राशि मांग की जा रही थी. दो दिन पूर्व दलन पूरब पंचायत के कॉलोनी टोला में दो-तीन विद्यार्थियों से भी इसी तरह की राशि की डिमांड फेक कॉल के माध्यम से की गई थी. शिक्षक मुकेश कुमार का कहना है कि उनके द्वारा पढ़ाये गये पूर्व के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों ने भी उनके पुत्र पुत्री से कॉल फेंक के माध्यम से फर्स्ट डिवीजन करने के नाम पर किसी से 10 हजार किसी से 7000 किसी से 5000 की मांग फोन कर की गयी थी. लेकिन शनिवार की दोपहर जब रिजल्ट जारी किया गया तो सभी ने द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हो गये. इससे उन अभिभावकों के साथ उनके पुत्र पुत्रियों के चेहरे भी खुशी से खिल उठें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
