प्रखंड के कई विद्यालय के बच्चों को शैक्षणिक परिभ्रमण पर किया रवाना

फलका प्रखंड कई विद्यालयों के बच्चों क़ो मंगलवार क़ो शेक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया

फलका. फलका प्रखंड कई विद्यालयों के बच्चों क़ो मंगलवार क़ो शेक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. इस कड़ी में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालू टोला, कन्या मध्य विद्यालय पोठिया, उत्कृमित मध्य विद्यालय घनघोली भंगहा के बच्चों को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना 2025-26 के तहत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना किया गया. प्रधानाध्यापक सोहेल अहमद, अनुज कुमार ठाकुर के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह यात्रा मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत आयोजित की गयी है. जिसमें छात्र- छात्राएं अपने शिक्षकों के साथ बस से निकले. मौके पर प्रधानाध्यापक सोहेल अहमद ने बताया कि विद्यालय के वर्ग 6 से 8 के बच्चों को भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय पूर्णिया एवं कुशियार गांव पार्क अररिया का भ्रमण कराया जायेगा. भ्रमण में बच्चों के साथ शिक्षक एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष एवं सचिव शामिल हैं. मौके पर शिक्षक मनोज कुमार शर्मा, कमलकांत चौधरी, मनीष कुमार, आफताब आलम, नासरीन खातून, आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >