कोढ़ा प्रखंड के जवाहर नवोदय विद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन 2024 का आयोजन किया. विद्यालय के 68 पूर्व छात्र, जो विभिन्न क्षेत्रों में डॉक्टर, अध्यापक, इंजीनियर और अन्य प्रतिष्ठित पदों पर कार्यरत हैं. उन सभी ने भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के पूर्व छात्र समिति के सचिव के नेतृत्व में हुई. पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव और प्रेरणादायक बातें साझा की. वर्तमान विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक समर्पित होने की प्रेरणा मिली. कार्यक्रम का शुभारंभ अश्वनी वेदना के उद्घाटन संबोधन से हुआ. इसके बाद भरतनाट्यम नृत्य, भजन प्रस्तुति और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया. अंत में पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों द्वारा गायन, नृत्य और कविता प्रस्तुतियां दी. विद्यालय के प्राचार्य डॉ ब्रजेश कुमार ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
