पश्चिम बंगाल में पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंका, कटिहार में किया आत्महत्या

पश्चिम बंगाल में पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंका, कटिहार में किया आत्महत्या

कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया में एक अधेड़ व्यक्ति ने गले में फंदा डालकर पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची तथा शव के शिनाख्त में जुट गयी. मृतक की पहचान पुलिस ने अबु ताहिर न्यू सांगली चक कुमेदपुर पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में की है. पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में भेज दिया. मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. परिजन ने बताया कि शुक्रवार रात अबू ताहिर का उसकी पत्नी के साथ घरेलू विवाद हुआ था. इसी विवाद में पति ने अपनी पत्नी के ऊपर एसिड फेंक कर फरार हो गया था. घटना पश्चात आरोपित पति पश्चिम बंगाल से कटिहार पहुंचा. इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचित कर घटना की जानकारी दी. सूचना पर जब परिजन सदर अस्पताल पोस्टमार्टम कक्ष में पहुंचे तो अबू ताहिर को मृत देखा. जानकारी मिली कि अबू ताहिर ने गले में फंदा डालकर आत्महत्या कर ली है. कहते हैं थानाध्यक्ष पश्चिम बंगाल निवासी एक व्यक्ति ने मनिया स्थित एक बगीचे में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को फंदे से उतार कर शव का शिनाख्त करते हुए परिजनों को घटना की जानकारी दी. घटना बाबत स्थानीय थाना में यूडी कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है. संतोष कुमार निराला, थानाध्यक्ष मुफस्सिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >