भागलपुर में पीएम के कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा ने बांटा न्योता

भागलपुर में पीएम के कार्यक्रम को लेकर महिला मोर्चा ने बांटा न्योता

कटिहार 24 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भागलपुर हवाई अड्डा मैदान मे आगमन होने जा रहा है. इसके निमित्त जिला महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रीना झा की अध्यक्षता में भाजपा पश्चिम मंडल वार्ड नंबर 14 इमरजेंसी कॉलोनी में बैठक आयोजित की गयी. बैठक में प्रधानमंत्री के इस प्रस्तावित कार्यक्रम में सभी को आने के लिए आमंत्रण पत्र भी बांटा गया एवं मोर्चा के पदाधिकारियों ने नारेबाजी से माहौल को एक अलग रूप दे दिया. प्रधानमंत्री के आगमन एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त वितरण तथा वृहद जनसभा को सफल बनाने को लेकर उपस्थित सभी मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ जनसभा को सफल बनाने को लेकर विशेष तैयारी किया एवं जनसंपर्क अभियान तेज़ करने, अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने और इसे जन-जन का महोत्सव बनाने के लिए संकल्प लिया गया. मुख्य रूप से इस कार्यक्रम की प्रभारी छाया तिवारी मोर्चा के पदाधिकारी श्वेता राय, भारती देवी, रीना तिवारी, नीलम कुमारी, रुचि कुमारी, अर्चना देवी, मंजू देवी, बुलबुल देवी, रीमा देवी, रूबी कुमारी, देवयानी झा, जया कुमारी आदि कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >