बलिया बेलौन रमजान की खुशियों का त्योहार ईद उल फितर सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने, शांति व्यवस्था बनाते रखने के लिए संयुक्त आदेश जारी करते हुए डीएम व एसपी के आदेश पर विभिन्न ईदगाहों में पुलिस बल व दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्राप्त जानकारी के अनुसार सम्पूर्ण बलिया बेलौन थाना क्षेत्र में सीओ मयंक आषुतोष आनंद, थानाध्यक्ष दिलशाद खान गस्ती में रहेंगे. रसूलपुर में सांख्यिकी पदाधिकारी समीर कुमार राय, पुअनि भागीरथ रजक, कुरूम हाट में सहकारिता पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह, पुअनि नन्दलाल चौधरी, भेलागंज में पुअनि सतीष कुमार, विदेपुर में पीटीसी दुधनाथ पासवान, नंनदीयार पेलापुर में सअनि मिथिलेश कुमार पांडे, शेखपुरा में सअनि वरूण कुमार, दिलशादपुर में सअनि मिथिलेश कुमार पांडे, शिकारपुर में पुअनि मनोज कुमार, सिहरोल में पुअनि सिमपी भारती, मीनापुर में पुअनि भागीरथ रजक, निस्ता में सअनि जानसर बरूआ, बिझारा में पुअनि नन्दलाल चौधरी की तैनाती की गयी है. थानाध्यक्ष दिलशाद खान ने बताया की प्रशासनिक दृष्टि से संवेदनशील रसुलपुर, कुरूम हाट, भेलागंज, बिझारा के ईदगाह पर विशेष चौकसी बरती जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
