मदरसा शिक्षकों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन

मदरसा शिक्षकों को तीन महीने से नहीं मिला वेतन

आबादपुर बारसोई प्रखंड क्षेत्र स्थित सरकारी मदरसों में कार्यरत मदरसा शिक्षकों को तीन माह से वेतन का भुगतान नहीं हुआ है. इसके चलते क्षेत्र के मदरसा शिक्षकों के समक्ष बड़ी आर्थिक तंगी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. तीन महीनों से वेतन के लाले पड़े रहने से मदरसा शिक्षकों को जीवन यापन करना मुहाल हो गया है. परिवार वाले आर्थिक कठनाइयों से जूझ रहे हैं. गुरुवार को ऑल मदरसा युवा शिक्षक संघ जिला इकाई कटिहार के सचिव नकिब इस्लाम ने बताया कि जिला में आवंटन नहीं होने की बात कहकर क्षेत्र के मदरसा शिक्षकों को तीन माह से वेतन से महरूम रखा गया है. जो कि बेहद ही चिंतजानक है. कहा, मदरसा शिक्षकों को मार्च महीने से ही वेतन नहीं दिया गया है. मदरसा शिक्षकों की आर्थिक स्थिति दिन-ब-दिन खराब होती चली जा रही है. बकरीद का त्यौहार निकट है. ऐसे में वेतन भुगतान नहीं होने से उक्त त्यौहार के फीकी रह जाने की पूरी पूरी संभावना है. मदरसा शिक्षकों के हित में नकिब इस्लाम ने शिक्षा विभाग व राज्य सरकार से अविलंब वेतन भुगतान की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >