कटिहार सदर वन की एंटी लिकर दस्ता की टीम ने शनिवार को भगवान चौक पर छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष सुमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एएलटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भगवान चौक पर छापेमारी कर मधेपुरा जिला के बभनगामा निवासी पिंटू साह को 19.5 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित बंगाल से शराब की खेप लेकर ट्रेन से कटिहार आया था. भगवान चौक के समीप ट्रेन से उतरकर शराब लेकर जा रहा था, इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
