विपक्ष के असहयोग के कारण लोकसभा गिरा बिल

विपक्ष के असहयोग के कारण लोकसभा गिरा बिल

कटिहार महिला आरक्षण से संबंधित संविधान का 131 वां संशोधन बिल के 17 अप्रैल 2026 को आवश्यक दो तिहाई बहुमत नहीं मिलने के कारण लोकसभा में गिरने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने चिंता जताते हुए इसे विपक्ष के नकारात्मक राजनीति का परिणाम बताया है, उन्होंने कहा कि देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे लगातार प्रयास को विपक्ष पचा नहीं पा रहा है, उन्होंने कहा कि यह बिल नारी शक्ति बंदन अधिनियम में संशोधन कर परिसीमन के साथ 33 प्रतिशत आरक्षण लागू करने का था, लेकिन विपक्ष के असहयोग के कारण अब इसका भविष्य अनिश्चित हो गया है, तीसरी बार उपसभापति चुने जाने पर दी बधाई कटिहार राज्यसभा के सदस्य हरिवंश के तीसरी बार उप सभापति चुने जाने पर पूर्व उप मुख्यमंत्री सह विधायक तारकिशोर प्रसाद ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दिया है, पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मृदुभाषी,सौम्य व्यक्तित्व के धनी, संसदीय परंपराओं के प्रति निष्ठावान व उनके निष्पक्ष कार्य शैली ने संसदीय गरिमा को निरंतर सशक्त किया, यही वजह है कि राज्यसभा के इतिहास में वे पहले ऐसे सदस्य हैं जिन्हें तीसरी बार उप सभापति चुना गया है,

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >