एनएच पर वाहन खड़ी कर मक्का की हो रही लोडिंग

एनएच पर वाहन खड़ी कर मक्का की हो रही लोडिंग

प्राणपुर थाना क्षेत्र के मानिक चन्द्रा ट्रेड्स गोदाम के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर व्यापारियों के द्वारा ट्रक और टैक्टर से जाम कर मक्का फसल कि खरीददारी करने से ग्रामीणों ने आक्रोश जताया है. कहा इससे बड़ी दुर्घटना हो सकती है. किसानों को एनएच 81 मुख्य सड़क पर मक्का फसल सुखाने नहीं दिया जा रहा है. इधर बिचौलिया के मिलीभगत से कटिहार के व्यापारी के द्वारा बस्तौल चौक आकर एनएच 81 मुख्य सड़क पर ट्रक और टैक्टर से जाम कर मक्का फसल कि खरीददारी बीते एक सप्ताह से किया जा रहा है. जिससे तेज रफ्तार से आ जा रहे छोटी बड़ी वाहन चालकों को कभी भी भारी दुर्घटना हो सकती है. जिसको लेकर ग्रामीणों में एनएच 81 सड़क विभाग पर काफी आक्रोश व्याप्त है. दर्जनों ग्रामीणों ने शीघ्र जांच कर एनएच 81 मुख्य सड़क से जाम हटाने कि मांग जिला पदाधिकारी कटिहार से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >