कटिहार शहर के हृदयगंज स्थित कार्यालय में लोजपा (रा) की एक बैठक गुरुवार को जिला अध्यक्ष संगीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक का मुख्य मुद्दा आगामी 23 मार्च को होने वाले एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी को लेकर रहा. मौके पर जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में लोजपा के नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मिलित होगे, यह सम्मेलन कटिहार में ऐतिहासिक होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
