कोढ़ा के रामपुर में तैयारी का विधान पार्षद ने लिया जायजा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रस्तावित प्रगति यात्रा कार्यक्रम कोढ़ा विधानसभा के रामपुर पंचायत सरकार भवन में आयाेजित है

कटिहार. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रस्तावित प्रगति यात्रा कार्यक्रम कोढ़ा विधानसभा के रामपुर पंचायत सरकार भवन में आयाेजित है. इसकी तैयारियों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने रामपुर पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज राय, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर, डीडीसी, भाजपा जिला महामंत्री वीरेंद्र यादव, रामनाथ पांडे, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के साथ व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सुनिश्चित किया. कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूरा करने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >