– अच्छी खबर तीन वर्षीय कोर्स की सभी सीटों पर नामांकन,रूटिंन जारी कर कक्षाएं शुरू – पांच वर्षीय कोर्स में 60 में 22 छात्रों ने अबतक में कराया है नामांकन प्रतिनिधि, कटिहार जिले के लालकोठी के पूरनगर स्थित एकमात्र एसडी लॉ कॉलेज में इसी सत्र से विधि की पढाई शुरू कर दिया गया. इससे सीमांचल के इस क्षेत्र में पढ़ाई को लेकर इच्छा रखने वालों विद्याथियों के बीच खुशी का माहौल है. मालूम हो कि पिछले करीब सात वर्षों से इस कॉलेज में विधि की पढ़ाई को लेकर बार कॉउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से रोक लगा दी गयी थी. कॉलेज के सचिव डॉ विनोद कुमार ओझा, एमएलसी सह अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल, पूर्व प्राचार्य विनोद कुमार सिंह, वर्तमान प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा समेत कॉलेज के अन्य शिक्षक व कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का परिणाम मिला. बीसीआई व पूर्णिया विवि की ओर से मान्यता मिलने के बाद तीन वर्षीय व पांच वर्षीय कोर्स के लिए नामांकन लेकर पढ़ाई शुरू कर दिया गया है. कॉलेज के प्राचार्य सुशील कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों कोर्स के लिए 60-60 सीटों पर नामांकन के लिए अनुमति मिली है. जिसके एवज में प्रचार- प्रसार कर तय समय पर सभी छात्र- छात्राओं का नामांकन लिया गया. उन्होंने बताया कि तीन वर्षीय कोर्स के लिए सभी साठ सीटों पर नामांकन फुल गया है. जबकि पांच वर्षीय कोर्स में 60 सीटों के आलोक में 22-25 छात्र छात्राओं का नामांकन लेकर पठन पाठन शुरू कर दी गयी है. उनका कहना है कि दो कोर्स के लिए रूटिंग जारी कर कक्षाएं आरम्भ की गयी है. छात्र छात्राएं नामांकन के बाद उत्साह से कक्षा में शामिल हो रहे हैं. लॉ कॉलेज के सचिव डॉ बिनोद कुमार ओझा ने बताया कि पूर्णिया विवि प्रशासन की ओर से जितनी जल्दी नामांकन को लेकर अनुमति दी है. यह सराहनीय है. ऐसा इसलिए कि विगत कई वर्षों से मान्यता नहीं मिलने के कारण सीमांचल के छात्र- छात्राएं नाराज व मायूस चल रहे थे. पहले बीसीआई उसके बाद पूर्णिया विवि प्रशासन की ओर से नामांकन के लिए अनुमति दिये जाने के कारण एक बार फिर से जिले में ही विधि की पढ़ाई संभव हो पायी है.
जिले के एसडी लॉ कॉलेज में शुरू हुई विधि की पढ़ाई
जिले के एसडी लॉ कॉलेज में शुरू हुई विधि की पढ़ाई
