अमृतधारा निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ

अमृतधारा निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ

कटिहार तपती धूप को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच, कटिहार शाखा ने अमृतधारा निःशुल्क पेयजल सेवा का शुभारंभ रविवार को किया है. इस सेवा का शुभारंभ शाखा सचिव युवा मायंक पुरनमलका के निवास स्थान प्रियदर्शिनी कलेक्शन, बड़ा बाजार, कटिहार से मंच सदस्यों द्वारा किया गया. सफल बनाने में शाखा अध्यक्ष युवा दीपक अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष युवा यश कुमार गोयल, प्रांतीय संयुक्त मंत्री युवा अमित सुरेका, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष युवा राहुल मुरारका, प्रांतीय खेलकूद मंत्री युवा यश चौधरी, मंच सदस्य युवा सुरेश जैनजानी मंच सदस्यों ने मदद की. कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने आभार जताया है. सभी युवा साथियों के सहयोग से हम आगे भी जनहित के कार्य करते रहेंगे. आने वाले कुछ दीनों में शाखा द्वारा और भी स्थानों में स्थायी व अस्थायी अमृतधारा लगाई जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >