जमीन मालिकों का नहीं हो रहा दाखिल खारिज व परिमार्जन, आक्रोश

अंचल क्षेत्र के लगभग सभी हल्का में जमीन मालिकों का दाखिल खारिज व परिमार्जन नहीं होने से जमीन मालिकों में काफी आक्रोश व्याप्त है.

छात्र-छात्राओं का नहीं बन रहा जाति, आय व आवास प्रमाण पत्र

प्राणपुर. अंचल क्षेत्र के लगभग सभी हल्का में जमीन मालिकों का दाखिल खारिज व परिमार्जन नहीं होने से जमीन मालिकों में काफी आक्रोश व्याप्त है. विभिन्न मांगों को लेकर 12 फरवरी से अंचल के सभी हल्का कर्मचारी हड़ताल पर हैं. जिससे प्राणपुर अंचल के सभी हल्का के हजारों जमीन मालिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. प्राणपुर अंचल क्षेत्र के सैकड़ों जमीन मालिकों ने बताया कि तकरीबन ढाई महीना से सभी राजस्व कर्मचारी हड़ताल पर चले जाने के कारण जमीन मालिकों का दाखिल खारिज और परिमार्जन नहीं हो रहा है. प्रखंड क्षेत्र के छात्र-छात्राओं वं ग्रामीणों का जाति, आय, आवासीय सहित दर्जनों कार्य ढाई महीना से नहीं हो रहा है. जिससे प्राणपुर प्रखंड वासी काफी परेशान हैं. राजस्व कर्मचारी के द्वारा बताया गया कि मांगों को लेकर 12 फरवरी से हड़ताल पर हैं, जबतक बिहार सरकार मांग पूरी नहीं करेंगी. तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajkishor k

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >